हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। बदलते हुए मौसम में लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। कभी धूप तो कभी बारिश की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ऐसे में लोग वायरल और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जरुरी है कि लोग मामूली बुखार को हल्के में ने लें और तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य पर जाकर चिकित्सक को दिखाएं। इधर, जिले में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आशा और आंनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी देंगी। एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि इन दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही लोगों की सेहत बिगाड़ सकती है। जिसके चलते लोगों स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरुरी है। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों से बचाव हेतु जिले में एक से 30 अप्रैल तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.