मामूली बारिश में ही सलेमपुर मार्ग पर जलभराव
रुडकी, मई 30 -- रुड़की, संवाददाता। शनिवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। सलेमपुर के मुख्य मार्ग पर मामूली बारिश में ही भारी जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम हर वर्ष नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। लोगों ने बताया कि अभी मानसून की शुरुआत भी नहीं हुई है और थोड़ी सी बारिश में ही मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के बीच जमकर हुई बारिश, सैकड़ों घरों में घुसा पानी यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर नगर परिषद की सफाई अभियान की खुली पोल ,हल्की बारिश में सड़क में भरा नाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.