मामूली बारिश ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल
गंगापार, जून 30 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र में मंगलवार की शाम हुई मामूली बारिश से राहत तो नहीं मिली उमस और बढ़ गई। बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दिनभर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों और बाजारों में भी लोगों को राहत नहीं मिली। बिजली की आवाजाही और गर्म हवाओं के बीच बढ़ी उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया। लोगों का कहना है कि अच्छी बारिश होने पर ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- जिले में जगह-जगह हुई बारिश से राहत मगर उमस कर रही बेहाल यह भी पढ़ें- उमस ने दिनभर निकाला पसीना, शाम की ठंडी हवा से मिली राहत यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बारिश होने पर गरमी से मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.