कौशाम्बी, फरवरी 17 -- करारी थाना क्षेत्र के कटरा मजरा बजहा खुर्रमपुर गांव में मामूली बात पर ससुर-बहू समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटरा मजरा बजहा खुर्रमपुर गांव निवासी सूरजकली ने बताया कि 15 फरवरी की रात पड़ोसी नन्हेलाल ई-रिक्शा खड़ी करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई अलोपी के साथ घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति प्रेमचंद्र सरोज व ससुर बिंदेश्वरी प्रयास को भी डंडे से पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की ब...