कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में मामूली बात पर सगे भाइयों की बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पौर काशीरामपुर निवासी शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि रविवार की दोपहर उसने अपना मोबाइल बनवाने के लिए गांव के ही कल्लू पुत्र अवधेश को दिया था। इसके एवज में सौ रुपये भी दिए। विपक्षी ने मोबाइल बनवाकर दे दिया, लेकिन इसके बाद भी वह चार्ज नहीं हो रहा था। उलाहना देने पर उसने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई दुर्गा प्रसाद की भी पिटाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...