मामूली बात पर लाठी-डंडे चलें, तीन घायल
अंबेडकर नगर, जुलाई 1 -- टांडा, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के जैदुद्दीनपुर गांव में एक कुत्ते की हरकत से शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैनुद्दीनपुर गांव निवासी परशुराम का आरोप है कि उनके घर के सामने रखी मोरंग और बालू पर उनके कुत्ते ने पंजा मार दिया। इसी बात से नाराज होकर गांव के ही सचिन पुत्र सुरेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से परशुराम पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई राजेश और सुरेश को भी पीट दिया गया, जिससे तीनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन पर मुकदमा आरोप है कि जाते समय आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.