कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर। पइंसा थाना क्षेत्र के बंबूपुर गांव में मामूली बात पर मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बंबूपुर निवासी संतोषी देवी पत्नी स्व. श्री नाथ ने बताया कि 13 फरवरी की शाम उसकी बेटी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। जबकि, पड़ोस की सविता देवी वहीं पास लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। आरोप है कि सविता देवी गाली देकर चली गई। इसका उलाहना देने पर उसने अपने पति अमित कुमार, ससुर अर्जुन व सास के साथ मिलकर पीड़ित मां-बेटी को पीट दिया। घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल मां-बेटी का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...