कौशाम्बी, फरवरी 20 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव की गीता देवी पत्नी राकेश सरोज ने बताया कि 18 फरवरी की शाम घास काटने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...