औरंगाबाद, जून 11 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ पोखर गांव में मामूली बात पर बच्चों के साथ ही उसकी मां की पिटाई कर दी गई। इस मामले में सहेंद्र यादव के 11 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजकुमार ने बताया है कि 10 जून को शाम 5:30 बजे तेंदुआ पोखर गांव के बिंदु यादव के पुत्र लल्लू यादव, अजय यादव के पुत्र विपिन कुमार, सरयू यादव के पुत्र लल्लू यादव और डोमन यादव उसकी पिटाई करने लगे। उसकी मां सुशीला देवी और मुन्ना कुमार की बुरी तरह पिटाई की गई। लाठी डंडा और पत्थर से उन्हें मारा गया। फुटबॉल खेलने को लेकर उन लोगों को पवन कुमार ने बुलाया था जहां उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की। किसी तरह बीच बचाव कर घर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...