बलरामपुर, अप्रैल 11 -- बलरामपुर। थाना महराजगंज तराई के ग्राम बड़का लौकहवा निवासी जैनब ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मेरे पति सहाबुद्दीन तीन भाई हैं। करीब सात वर्ष पूर्व तीनों भाइयों के पैतृक संपत्ति में बंटवारा हो चुका है। पति के भाई आलम की पत्नी रेशमा मेरा जीना तोड़ने लगी। मना करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। सिर, चेहरे व हाथ में गंभीर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...