मामूली बात पर पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, हत्या कर हुआ फरार
हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 27 -- यूपी के मथुरा में नौहझील के गांव मकरंदगढ़ी में सोमवार देर रात दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां नशे के आदी पति ने मामूली कहासुनी पर पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच को नमूने इकट्ठा किये। ससुर ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नशे का लगातार विरोध करती थी भावना: पुलिस के अनुसार गांव मकरंदगढ़ी निवासी उमेश नशा करने का आदी था। उसका अकसर पत्नी से इस पर विवाद होता रहता था। सोमवार शाम भी नशा करने को लेकर ही उसका पत्नी भावना (33) से विवाद हुआ था। काफी देर कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। रात में परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। देर रात उमेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.