कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- थाना क्षेत्र के भवनी का पूरा गांव निवासी प्रवास कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाले अपने साथी वीरेंद्र सिंह के साथ बैशकांटी स्थित डिग्री कॉलेज गया था। लौटते वक्त कॉलेज के सामने ही बकरियां चर रही थीं। एक बकरी बाइक से टकरा गई। इसी बात को लेकर बैशकांटी निवासी रमेश व विकास ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...