बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- क्षेत्र के गांव बरकातपुर में मामूली बात पर खेत पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसी समय उसकी पुत्री पास में आम के पेड़ के नीचे छांव में बैठ गई। उसी समय तीन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने धर्मेंद्र और उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर दी। धर्मेंद्र के कपड़े फट गए। पीड़ित ने अदीश,रफीक पुत्रगण इशराइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया की पीड़ित धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...