अमरोहा, नवम्बर 18 -- रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दंपति घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर पुलिस को दी गई है। शहर के मायापुरी मोहल्ला निवासी विपिन व अंकुर के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की देर शाम भी दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें मारपीट हो गई। आरोप है कि विपिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकुर व उसकी पत्नी पुष्पा को पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर जमा भीड़ ने दोनों गुट के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.