फिरोजाबाद, जून 10 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नई गढ़ी में दबंगों ने मामूली बात को लेकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब उसकी भाभी उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ ही अभद्रता कर दी। घायल के भाई ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सवदेश पुत्र महेशचन्द निवासी नई गढी थाना नगला खंगर का मंगलवार की सुबह उनका भाई योगेश अपने घर से खेत जा रहा था। तभी रास्ते धनपाल पुत्र कृष्ण मुरारी ने उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब योगेश ने गाली देने लगा उसने मना किया तो आरोपी ने अपने परिजन बद्रीप्रसाद, गोपी, विपिन पुत्रगण महेशचन्द्र को बुला कर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मामूली बात पर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा जब युवक की भाभी अनीता ने उसे बचाने का प्रयास किया तो चारों आरोपियों ने महिला, उसके देवर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया।...