कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के खंदेवरा गांव में मामूली बात पर दंपती की बेरहमी से पिटाई की गई। दोनों को घर में घुसकर पीटा गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।खंदेवरा निवासी करन सिंह पुत्र मसुरियादीन ने बताया कि 15/16 मार्च की रात ठेला लगाने की बात को लेकर विपक्षी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए पीड़ित घर में घुस गया तो हमलावरों ने उसे भीतर घुसकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी गुंजन देवी की भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी निखिल, उपेंद्र, कमलेश, मिथिलेश, छोटा व बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.