कौशाम्बी, जून 12 -- नगर पंचायत चरवा के पूरे कलापत निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसके पिता झरी लाल 10 जून की शाम चरवा खुर्द में भैंस चरा रहे थे। इस दौरान वहीं का रहने वाला शैलेंद्र कुमार वहां पहुंच गया और पिता को अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर डंडे से पिटाई कर दी। इससे पीड़ित के पिता को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...