मामूली बात को लेकर ससुरालियों ने महिला को पीटा
फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढरौली में ससुरालियों ने महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। रजनी पत्नी सुमित निवासी गढरौली थाना नसीरपुर 30 जुलाई की शाम अपने घर पर थी। महिला के पति सुमित पुत्र अर्जुन सिंह, सास ईश्वरवती, ससुर अर्जुन सिंह मामूली बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि ससुराल के लोग पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.