मामूली बात को लेकर विवाद, पिता-पुत्र की पिटाई
बलरामपुर, जून 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पिड़िया खुर्द गांव में बकरी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर पिता-पुत्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम हासिमपारा निवासी पवन कुमार निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अभिमन्यु निषाद मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी मौसी के घर पिड़िया खुर्द जा रहा था। रास्ते में स्थित सरकारी स्कूल के पास सड़क पर खड़ी बकरी को हटाने के लिए कहने पर वहां मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी बात से नाराज होकर पिड़िया खुर्द गांव के नशरूद्दीन पुत्र अतीकुर्रहमान व सोनू पुत्र अरबाब ने अभिमन्यु के साथ गाली-गलौज शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.