मेरठ, मार्च 6 -- मवाना नगर के किला परीक्षितगढ़ रोड पर बाइक की साइड लगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मवाना क्षेत्र के किला परीक्षितगढ़ निवासी सोमेंद्र शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वह किला परीक्षितगढ़ रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की साइड लग गई। इस मामूली बात को लेकर दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और सोमेंद्र के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मवाना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...