रामपुर, फरवरी 27 -- क्षेत्र के गांव गोधी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच कहासुनी मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खजुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोधी में शाहिद और उनके भाई सलीम के परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच पहले से तनाव बताया जा रहा है। पेशे से बोरिंग मिस्त्री शाहिद के अनुसार, उनके घर के बाहर बोरिंग के पाइप और सामान रखा रहता है। आरोप है कि भाई के लड़के वहां देर रात तक बैठकर शोर करते थे। उन्हें रोकने के लिए शाहिद ने पाइपों पर काला तेल लगा दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। घायलों में एक पक्ष से सलीम के बेटे शानू, भतीजा इमरान शामिल हैं। दूसरे पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.