भदोही, मार्च 22 -- भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से 11 एवं दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद एवं इतने ही अज्ञात समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। गांव निवासी आशीष सिंह ने तहरीर में कहा कि 20 मार्च को वह घर पर थे। इस बीच, संदीप सिंह, रमाशंकर सिंह, पुष्पराज सिंह, सिवा सिंह, युवराज सिंह एवं पांच अज्ञात लोग आ धमके। अकारण ही गालियां देते हुए आरोपितों ने मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष के संदीप सिंह ने कहा कि शुक्रवार की शाम को पड़ोसी हृदय सिंह, अनिल सिंह, आशीष सिंह, आदेश सिंह, अमन सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद सिंह, उत्तम सिंह, हरिओम सिंह, जय प्रकाश सिंह गालियां देते हुए घर चढ़ आए। आरोपितों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट किया। मारप...