रायपुर, जून 24 -- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यहां एक दुकानदार ने चार महीने में 8 लोगों को जहर देकर मार डाला। 8 लोगों की जान लेने के लिए आरोपी दुकानदार ने बोरेक्स पाउडर यानी सुहागा का इस्तेमाल किया और 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक ना हो, इसके लिए आरोपी साइको किलर ने मृतकों के परिजनों की मदद की और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर के कसडौल थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 46 साल के राम सहाय जयसवाल के सिर पर ऐसी सनक चढ़ी कि उसने 4 महीने के अंदर 8 लोगों को जहर देकर मार दिया। जब मृतकों में से एक के परिवार में पुलिस में मामला दर्ज करवाया और उसमें राम सहाय ज...