लखीसराय, जून 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झिनौरा बालू घाट पर बुधवार की अहले सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, चालक से मारपीट का आरोपघटना का विवरण बालू लोडिंग के दौरान दो ट्रकों के बीच हुई हल्की टक्कर के बाद ट्रक चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल चालक का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घायल चालक लक्ष्मण मंडल ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब पांच बजे झिनौरा बालू घाट पर अपने ट्रक में बालू लोड कराने के लिए वाहन को साइड कर रहा था। इसी दौरान उसके ट्रक का पिछला हिस्सा वहां खड़े एक अन्य ट्रक से हल्का टकरा गया। उक्त ट्रक चालक की पहचान कुंदन यादव के रूप में बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घ...