गंगापार, अप्रैल 24 -- रात में विद्युत् कर्मचारियों के न रहने से मामूली गड़बड़ी पर भी लोगों को उमसभरी भीषण गर्मी में बिना बिजली किसी तरह रातें काटनी पड़ती हैं। सायं सात बजे के बाद बिजली विभाग के अधिकतर कर्मचारी अपने घर चले जाते हैं। मामूली खामी भी ठीक है पाने में पूरी रात उपभोक्ताओं की अंधेरे में गुजर जाती है। गुरुवार रात ग्यारह बजे से शुक्रवार सुबह दस बजे तक मांडा रोड उपकेंद्र से संबंधित मांडा खास फीडर के मांडा खास, हंड़िया, गिरधरपुर, सीरपर, भरारी, नकटी, गोरैया कला आदि गांवों की बिजली गायब हो गई। पूरी रात लोग विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन लगाते रहे , लेकिन किसी का भी फोन नहीं उठ सका। बिजली के अभाव में लोग मच्छरों के चलते पूरी रात रतजगा करने पर मजबूर रहे। शुक्रवार सुबह दस बजे बिजली कर्मचारियों ने जानकारी दी कि मांडा खास में एक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.