सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर। सन्दना थानां के धवरपारा निवासी मोनू सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि घर के अन्दर गांव के सुबेदार घुस आए। सूबेदार घर में घुसते ही भाई को गालियां देने लगा। विरोध पर लात- घूसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोगों के आने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी सन्दना के मुताबिक आरोपी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...