बदायूं, अप्रैल 8 -- गांव बेहटा गुसाईं में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। गांव निवासी शान मोहम्मद ने बताया कि उनके चचेरे भाई की बारात जा रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि जब बारात वापस लौटी, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने इसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में शान मोहम्मद, सनद, हसीब, नसी मोहम्मद, शालिम खान, नईम समेत अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अरशद, असलम और तैमूर भी घायल हुए हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और तहरीर के आधार पर मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.