बागपत, अप्रैल 25 -- रमाला। रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में मामूली कहासुनी के बाद दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरवाला निवासी अनिल ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी बबली के साथ घर पर घर में बैठा था। इसी दौरान गांव का ही सुनील उनके घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर चला गया। काफी देर तक ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहने पर उन्होंने उसे हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर सुनील गाली-गलौज करने लगा। पड़ोसियों के समझाने पर वह वहां से चला गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पिटाई, तीन पर केस दर्ज कुछ देर बाद सुनील अपने भाइयों सुशील और अनुज के साथ ट्रैक्टर की हत्थी लेकर उनके घर पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.