बिजनौर, जून 2 -- स्योहारा। सहसपुर में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गयी जब एक युवक पर लगातार चाकू से कई वार किए, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को घायलावस्था में अस्पताल पहुचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया । रविवार की शाम खून से लथपथ हस्सान पुत्र सादान निवासी सहसपुर को कुछ लोग थाने लेकर पहुचे। पुलिस को तहरीर देकर हस्सान ने एक युवक पर आरोप लगाया कि उसकी कहासुनी हो गयी थी, लेकिन युवक ने दूबारा मोटरसाइकिल रोक गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से लगभग 10 चाकू के बार किए जिसमें उसे तीन चाकू के वार लगे। पुलिस ने समय रहते अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रैफर कर दिया । पुलिस ने बताया कि मेडिकल कराकर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...