मेरठ, मई 12 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर एसी सर्विस सेंटर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने भाजपाइयों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घोसी मोहल्ला निवासी पुनित चंदेल पुत्र धर्मवीर चंदेल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उसके भतीजे का क्षेत्र स्थित एक एसी सर्विस सेंटर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि सर्विस सेंटर संचालक अनीस ने गाली-गलौज की। तब मामला किसी तरह शांत हो गया। पीड़ित का आरोप है कि शाम करीब सवा सात बजे जब पुनित चंदेल आदर्श नगर स्थित अग्रवाल डेयरी पर दूध लेने पहुंचा...