सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। मामूली कहासुनी पर दबंगों ने मौसी-भांजे की पिटाई कर दी। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी गांव छोड़कर जाने की धमकी देते हैं। कोर्ट के आदेश पर खैराबाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खैराबाद के नानकारी निवासी रामश्री के मुताबिक बीते 17 दिसंबर को बहन का बेटा सौरभ राजवंशी उनके पास आया था। सौरभ सबमर्सिबल चला कर पानी भर रहा था। इस दौरान थोड़ा पानी सड़क पर गिर गया। इसपर गांव के ही रामलोटन, विनोद, अजय, शिवशंकर, बैजनाथ, अमित कटियार, महेश गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने सौरभ की लात-घूसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। आरोपी उनपर गांव छोड़कर जाने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस में शिक...