मामूली कहासुनी पर भांजे को मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा मासूम
उन्नाव, जून 12 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के कैथन खेड़ा गांव में ननिहाल आए 12 साल के मासूम आशू पर उसके ही सगे मामा ने मामूली बहस के बाद फायर झोंक दिया। गोली सीधे किशोर के हाथ में लगी। लहूलुहान भांजे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी आशू गुरुवार को माखी थाना क्षेत्र के कैथन खेड़ा स्थित ननिहाल आया था। रात में मामा-भांजे के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आग बबूला मामा ने तमंचा निकालकर भांजे पर गोली चला दी। गोली लगते ही चीख पुकार मच गई। परिजन खून से लथपथ आशू को लेकर अस्पताल भागे। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में वृद्ध को मारी गोली थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.