सहारनपुर, मार्च 12 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल में देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला पथराव तक पहुंच गया। बकरी वाला चौक के पास दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग घरों में दुबक गए, जबकि बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं और बच्चे डर के मारे चिल्लाते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.