गंगापार, अप्रैल 21 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिजन शिकायत लेकर जारी चौकी पहुंचे, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि समय रहते पुलिस पहुंचती तो मामला इतना नहीं बढ़ता।पीड़ित पक्ष ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल...