सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर। सन्दना के रघुनाथपुर तेंदुवा में मामूली कहासुनी पर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर सन्दना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रघुनाथपुर तेंदुवा निवासी लल्लन के मुताबिक वह ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी डाल कर घर वापस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। तभी गाजीपुर की तरफ से आ रहे बाइकसवारों ने ट्रैक्टर किनारे करने के लिए कहा। निर्मल द्वारा ट्रैक्टर खराब होने की बात कहते ही बाइक सवार दोनों युवक गालियां देने लगे। विरोध पर आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...