हाथरस, मार्च 21 -- मामी-भांजी करंट से झुलसीं - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारीगढ़ी का मामलाहाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारीगढ़ी में दरवाजे में दौड़े करंट की चपेट में आने से मामी-भांजी झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चित्सक ने दोनों का उपचार किया।नरेश निवासी खंदारीगढ़ी के घर के दरवाजे के पास से विद्युत तार गुजर रहा है। किसी तरह करंट दरवाजे में दौड़ गया। उसकी बेटी साक्षी 12 ने शनिवार को दरवाजा खोला तो वह करंट की चपेट में आ गई। साक्षी को करंट की चपेट में आया देख उसकी मामी लता 42 उसे बचाने आई। वह भी करंट की चपेट में आ गई। इससे वह दोनों झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पाताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.