सुल्तानपुर, जून 10 -- कुड़वार, संवाददाता स्थानीय कस्बे में खरीदारी करने आए दंपति से रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला से टप्पेबाज चैन ठग कर फरार हो गया। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।सोमवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के सरैया माफी गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक श्रीकांत तिवारी अपनी पत्नी ऊषा तिवारी के साथ स्थानीय कस्बे में खरीदारी करने पहुंचे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और मामा मामी कि रिश्ता जोड़ते हुए कहते बोला हमें पहचाना नहीं है हम सावित्री के लड़के बिट्टू है। फौजी को झांसे में लेकर पान खिलाने के बहाने कुछ दूर लेकर चला गया और वापस लौट कर फौजी की पत्नी से कहा कि सोनार की दुकान पर मामा बैठे है और एक चेन बनवा रहा हूं जिसे आपकी चेन के मॉडल का चाहता हूं। पहले महिला आनाकानी करते हुए साथ चलने की बात कही लेकिन फिर टप्पेबाज ने महि...