हरदा, अप्रैल 17 -- मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मामी, भांजे में अवैध प्रेम संबंधों के चलते रुकावट बन रहे मामा की भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी, पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा शुक्रवार किया है, घटना 14 अप्रेल की बताई जा रही है, इस दौरान आरोपियों ने सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया, मृतक के बेटे की एफआईआर पर जब पुलिस जांच पड़ताल की गई तो मामला सामने आगया ओर इसके साथ ही डॉ की पोस्टमार्ट रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि यह एक्सीडेंट नही हत्या है। मृतक पर किसी भारी हथियार से सिर, आंख और मुंह पर वार कर हत्या की गई। पुलिस ने भांजे सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मामी पर सहयोग की आशंका के चलते जांच पड़ताल की जा रही है, अगर किसी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मह...