संवाददाता, मई 9 -- बांदा के बबेरू कस्बे से दिनदहाड़े अपहृत व्यापारी के इकलौटे बेटे हर्षित को पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक से बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिरौती के लिए अपहरण बच्चे के ही सगे मामा ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया था। मामा ही मध्यस्थता का आश्वासन दे अपनी बहन से (बच्चे की मां) फोन पर दस लाख फिरौती की मांग कर रहा था।कुछ पैसे आरोपी के खाते में भिजवाए पुलिस ने रणनीति बनाकर कुछ पैसा उसके खाते में भिजवाया। इसके बाद पुलिस के शक की सुई और गहरा गई। पुलिस ने 30 घंटे के अंदर ही अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर पिता को सौंप दिया है। कलेजे के टुकड़े को पाकर पिता भावुक हो गए। पुलिस ने बताया कि हर्षित के बाबा का बीते साल रिटायरमेंट हुआ था, इसमें उन्हें 40 से 50 लाख रुपये मिले थे। इस बात की जानकारी बच्चे के मामा क...