बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। मामा-भाजों से लूटपाट करने वाले बदमाश को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी बदमाश के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, लूटा गया मोबाइल, नकदी और तमंचा बरामद किया है। पीड़ित आमिर निवासी अमरोदा कानपुर ने 28 अप्रैल को बागपत शहर कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मंगलवार को वह काठा निवासी अपने भांजे आरिफ और सागर के साथ बागपत से खेकड़ा जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीटकर फोन व नकदी लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंगल में घेराबंदी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त पुलिस को चेकिंग के दौरान बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन व...