पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी दीपू पुत्र सूरजपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच मार्च को राज साढ़े नौ बजे वह बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में मोहल्ले का ही सौरभ और उसके मामा राम ने उसको रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसको बचाया। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.