प्रयागराज, मार्च 16 -- जयंतीपुर के पास एक मार्च को स्कूटी सवार मामा-भांजी को कुचलने वाले पिकअप गाड़ी के चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने सोमवार को थरवई थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। वजीरपुर निवासी 18 वर्षीय राशि त्रिपाठी अपने मामा रजत त्रिपाठी के साथ स्कूटी से ननिहाल तिवारीपुर जा रही थीं। जयंतीपुर के पास पिकअप की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों का आरोप है कि वाहन का नंबर और मालिक की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ थाने का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस गाड़ी चालक को बचाने में लगी है। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्त...