रामपुर, मई 3 -- मसवासी। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के बजाय उसके नाबालिग भांजे को उठाकर चौकी ले आई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक युवती ने एक युवक (मामा) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के नाबालिग भांजे को ही चौकी ले आई। परिजनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि नाबालिग का घटना से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उसे बेवजह हिरासत में लिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, नाबालिग को चौकी में बैठाने की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...