काशीपुर, मार्च 29 -- काशीपुर, संवाददाता। भांजी को मोबाइल पर बात करते देख मामा ने मोबाइल छीना तो किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की है। ग्राम निझड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि विशनपुर बैलपड़ाव रामनगर निवासी उसकी 16 वर्षीय भांजी बीते तीन माह से उसके घर पर रह रही थी। कहा कि 28 मार्च की सुबह उसकी भांजी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। जहां मोबाइल उसके पास था। इस बात का उन्हें नहीं पता था। जिस पर उसने अपनी भांजी का मोबाइल छीन लिया। जिसके कुछ समय बाद उसकी भांजी घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई । जिसको हर संभावित जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.