वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, संवाद। दुर्गाकुंड में उपेंद्र नगर निवासी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने भेलूपुर थाने में अपने भांजे विवेक तिवारी और भांजी दिव्या पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि भांजे ने फर्जीवाड़ा कर उन्हें कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाकर अपनी बहन को बैठा दिया। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2004 साकेत बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन हुआ। इसमें कुल शेयर 10 हजार था। उनके 4800, उनकी बड़ी बहन मधुमति के 4900 और विवेक तिवारी के 100 शेयर थे। उन्हें कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया। उनकी बहन का जनवरी, 2017 में निधन हो गया। इसके बाद फर्जीवाड़ा कर उन्हें डायरेक्टर पद से हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एक करोड़ का गबन,सीनियर मैनेजर सहित तीन पर मामला दर्ज उनका दावा है कि सिविल कोर्ट से वह अपनी बहन मधु...