बिजनौर, मार्च 6 -- चंदक। मंडावर-बालावाली मार्ग पर बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक होली पर रंग खेलने मामा के घर रामजीवाला जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी रोहित(24 वर्ष) पुत्र दोजराज सिंह बुधवार शाम छह बजे बाइक पर मामा के घर गांव रामजीवाला में होली खेलने जा रहा था। मंडावर-बालावाली मार्ग पर गांव रामजीवाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। थानाध्यक्ष मंडावर सुमित राठी ने बताया की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...