प्रयागराज, फरवरी 19 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र के एडीए कॉलोनी में अपने मामा के घर रहने वाली एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नैनी के एडीए कॉलोनी में अनिल कुमार गौड़ का घर है। उन्हीं के घर उनकी भांजी अंशिका गौड़ (15) पुत्री स्व. महेश कुमार गौड़ रहती थी। गुरुवार को जब वह अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला। परिजनों ने रोशनदान से अंदर देखा तो अंशिका पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर उसमें लटक रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से अंशिका को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में नैनी पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। कारण का पता लगाया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.