मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में मामा के घर आई युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को एक शादी समारोह से खींचकर सूनसान घर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां और मामा ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने गाली गलौज कर भगा दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती 22 वर्षीय युवती भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में अपनी मां के साथ मामा के घर आई थी। युवती ने भोजपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात उसके मामा के पड़ोसी की बेटी की शादी थी। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे युवती उसकी भावरी में शामिल होने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान मामा का एक अन्य पड़ो...