हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। काठगोदाम में अपने मामा के घर आई किशोरी लापता हो गई। किशोरी के मामा ने काठगोदाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी 17 वर्षीय भांजी 28 जनवरी को उनके घर आई थी। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास किशोरी दुकान से सामान लेकर आने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.