संवाददाता, जुलाई 4 -- हमीरपुर जिले के राठ में चचेरे मामा की शादी में आए दो वर्षीय मासूम बच्चे की टेंट हाउस के गद्दों के ढेर में दबने से मौत हो गई। घर के अंदर खेलते वक्त अचानक गद्दों का ढेर मासूम पर गिर पड़ा। तलाशने के दौरान गद्दे हटाए गए तो उसका शव दबा मिला। मुस्करा क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी मनीष लोधी ने बताया कि उनकी पत्नी हृदेश बच्चों के साथ मवई गांव निवासी अपने चचेरे भाई रोहित की शादी में शामिल होने गईं थी। रोहित की शादी 27 जून को थी। शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार को दो वर्षीय बेटा मृगेंद्र घर के अंदर खेल रहा था। एक जगह टेंट हाउस के गद्दे रखे थे। खेलते-खेलते गद्दों का ढेर अचानक मृगेंद्र के ऊपर गिर पड़ा। गद्दों में दबने से मृगेंद्र का दम घुट गया। काफी देर तक वह किसी को नजर नहीं आया तो खोजबीन की गई।गद्दों के ढेर में दबकर मासूम बच्च...